सिर्फ मोदी हवा से फूल रही महाराष्ट्र भाजपा

मुंबई। गोपीनाथ मुंडे जैसा किंग मेकर नेता की मृत्यु फिर महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का गठबंधन टूटना। भाजपा के लिए इस चुनाव में अर्ध पतन लेकर आ सकता है। दरअसल, भाजपा के पास कोई मराठी चर्चित चेहरा तो दूर महाराष्ट्र में पकड़ रखने वाले नेताओं की कमी हो गई है। अब सिर्फ भाजपा के पास पूरे चुनाव पर फतह हासिल करने के एक ही मंत्र रह गया है। वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

fadnavis

भाजपा नरेंद्र मोदी के चेहरे के पीछे लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करके आई है। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को मोदी हवा का नाम दिया गया था। अब उसी हवा से ही महाराष्ट्र भाजपा फूल रही है। जब से गठबंधन टूटा है तो भाजपा ने नरेंद्र मोदी का प्रचार-प्रसार और तेज कर दिया है।

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस की ओर से भी महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी का प्रचार-प्रसार तेज कर दिया गया है। नरेंद्र मोदी के के चेहरे को आगे करने की प्रक्रिया गठबंधन टूटने के तुरंत बाद तेज की गई। सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट और क्षेत्रों में जा जाकर मोदी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष फडनवीस ने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डाली है। पोस्टर में नरेंद्र मोदी को आगे दिखाया गया है और फडनवीस खुद नरेंद्र मोदी के पीछे खड़े दिखाए जा रहे हैं। आप भी देखिए फेसबुक पोस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+