न जाने किस बात का रोना रो रहे हैं राज ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना-भाजपा और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन टूटने के बाद से ही एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे महाराष्ट्र चुनाव में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। गठबंधनों में गहरी दरारें खुल जाने के बाद पंचकोण चुनावी मैदान पर भाजपा की किल्लियां उड़ाकर क्लीन बोल्ड करने पर राज ठाकरे ज्यादा ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभी तक आए राज ठाकरे के बयानों में भाजपा को लेकर तीखापन नजर आ रहा है।

raj-thackeray

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आईबीएन 7 पर दिए अपने साक्षात्कार में कहा है कि मेरी पार्टी को कभी चांस नहीं मिला इस चुनाव में मैं चांस मांग रहा हूं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं उन्हें सोचना चाहिए कि वह देश की बात करें न कि एक राज्य की। उन्होंने कहा कि वह देश की बात नहीं करते बल्कि अपने गुजरात की बात करते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद-मुंबई के लिए बुलेट ट्रेन का प्रस्ताव क्यों दिया। नरेंद्र मोदी को मुंबई-दिल्ली के लिए पहली बुलेट ट्रेन क्यों नहीं लेकर आ रहे हैं।

राज ठाकरे ने नरेंद्र मोदी पर अपने राज्य का ही प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बस गुजरात तक ही सीमित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+