कैंपा कोला सोसाइटी के समर्थन में उतरी लता दी, ट्वीट कर दिखाया सपोर्ट

भारत रत्न लता ने ट्वीट कर उन सभी लोगों को प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है जिन्हें बीएमसी का नोटिस मिल चुका हैं। उन्होंने लिखा है कि मैं कैंपा कोला सोसायटी के संबंध में महाराष्ट्र सरकार से केवल एक बात कहना चाहती हूं। अगर इन लोगों के घर गिराये जाते हैं हजारों लोग बेघर हो जाएंगे, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा है कि बिल्डरों की गलती के लिए निवासियों को सजा नहीं दी जानी चाहिए।
लता ने महाराष्ट्र सरकार से उनके कैंपा कोलासोसाइटी के निवासियों के प्रति नरमी की अपील करते हुए कहा है कि अपने घर गिराये जाने के सदमे से पहले ही 3 लोग जान गंवा चुके हैं। बिल्डरों की गलती की सजा नागरिकों को क्यों दी जाए। यह उनके साथ अन्याय है। आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी जिसमें उनकी सुधारात्मक याचिका पर फैसला होने तक फ्लैटों को गिराने पर रोक लगाने की मांग की गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications