कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'मिमी' का टीजर हुआ जारी, 13 जुलाई को आएगा ट्रेलर

मुंबई, जुलाई 9। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'मिमी' का टीजर जारी हो गया है। इससे पहले गुरुवार शाम को उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया था। टीजर रिलीज होने के साथ फिल्म के ट्रेलर की डेट भी जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 13 जुलाई को जारी किया जाएगा। इस फिल्म कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी, मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक लीड रोल में होंगे। फिल्म के टीजर को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

13 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर

13 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर

कृति सेनन ने टीजर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, "आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा नहीं है, 13 जुलाई को #मिमी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, रोमांचित रहें और हमारे साथ बन रहें!"

सेरोगेसी पर आधारित है फिल्म

सेरोगेसी पर आधारित है फिल्म

आपको बता दें कि लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिमी में कृति सेनन एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। कृति ने एक इंटरव्यू में भी इस फिल्म के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि 'मिमी कोई गंभीर फिल्म नहीं है या कोई डॉक्यूमेंट्री फिल्म नहीं है, यह एक मजेदार फिल्म है'।

फिल्म के पोस्टर में क्या था खास

फिल्म के पोस्टर में क्या था खास

इससे पहले कृति ने गुरुवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। फिल्म के पोस्टर से ये पता चलता है कि फिल्म में कृति प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली समस्याओं का सामना करती हुई नजर आएंगी। पोस्टर में प्रेग्नेंसी के विभिन्न चरणों को दिखाया हुआ है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि वो प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरणों में काफी खुश नजर आ रही हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता है कृति की मुश्किलें भी बढ़ती जाती हैं।

ये भी पढ़ें: शो छोड़ने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं Bhabi Ji Ghar Par Hai फेम सौम्या टंडन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+