शीना बोरा जिंदा है ? मुंबई के CBI कोर्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दिया ये पता लगाने का निर्देश

क्या शीना बोरा के जिंदा होने के .0001 फीसदी भी चांस हैं ? इंद्राणी मुखर्जी के दावों की तसल्ली के लिए मुंबई सीबीआई कोर्ट ने AAI से 5 जनवरी के गुवाहाटी एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज जुटाने को कहा है।

is-sheena-bora-alive-mumbai-s-cbi-court-directed-the-airport-authority-of-india-to-find-out

मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से कहा है कि गुवाहाटी एयरपोर्ट से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करे और उस लड़की की पहचान के बारे में तसल्ली करे, जो कथित तौर पर शीना बोरा जैसी दिखी थी। स्पेशल सीबीआई जज एसपी नाइक निंबलकर ने कहा है कि इसमें 'क्या नुकसान है ?' इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को निर्देश दिया कि 5 जनवरी की सुबह 5.30 से 6.00 बजे के बीच का गुवाहाटी एयरपोर्ट के बोर्डिंग केट के पास का फुटेज दाखिल करे।

इंद्राणी का लगातार कहना है कि शीना जिंदा है- कोर्ट
सीबीआई अदालत ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को यह निर्देश दिए जाने का कारण बताते हुए कहा कि इस केस में ट्रायल जारी ही है और अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका है। कोर्ट ने कहा कि सबसे बड़ी बात कि 'इंद्राणी मुखर्जी का यही कहना है कि शीना अभी भी जिंदा है। राहुल मुखर्जी से कई सारे सवाल और सुझाव लिए गए हैं।' शीना का मंगेतर राहुल इस केस का मुख्य गवाह है।

इंद्राणी के तर्क को खारिज नहीं किया जा सकता-अदालत
अदालत ने कहा कि इंद्राणी को 'इस संबंध में अवसर दिए जाने की आवश्यकता है' और इंद्राणी के 'लगातार बचाव पर विचार करते हुए' तर्क को खारिज नहीं किया जा सकता है। इंद्राणी मुखर्जी, शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। उसने वकील सवीना बेदी सचार के माध्यम से अदालत में एक हलफनामे के साथ आवेदन दाखिल किया है। सचार ने कहा है कि वह 5 जनवरी को गुवाहाटी से आ रही थी और बोर्डिंग गेट के पास उसने एक महिला को देखा था, जो शीना जैसी दिखती थी।

सीबीआई ने इंद्राणी के दावे का विरोध किया
सचार इंद्राणी को करीब दो दशकों से जानती हैं और शीना से भी मिल चुकी हैं। इंद्राणी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मंगवाया जाना चाहिए और उस लड़की की पहचान सुनिश्चित होनी चाहिए, जो एक शॉर्ट वीडियो में दिखी थी, जिसे उसकी सहयोगी ने रिकॉर्ड किया था। हालांकि, सीबीआई ने सीसीटीवी मंगवाने का यह कहकर विरोध किया कि इस मामले में चार्जशीट और सप्लिमेंटरी चार्जशीट दायर हो चुकी है। एजेंसी की दलील थी कि इस मामले की व्यापक जांच हुई है और वैज्ञानिक साक्ष्यों से 'साबित' हो चुका है कि शीना मर चुकी है। सीबीआई ने यह भी कहा है कि पहले भी इंद्राणी शीना के कश्मीर के डल झील के पास दिखने के दावे कर चुकी है।

अगर .0001 फीसदी चांस भी है तो.....
हालांकि, इंद्राणी की ओर से पेश होकर वकील रंजीत सांग्ले ने कहा कि हम 'आगे की जांच के लिए नहीं कह रहे हैं।' उन्होंने कहा कि अगर .0001 फीसदी चांस भी है कि गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दिखी महिला शीना थी, तो पूरा केस ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'अगर यहां आवेदन को स्वीकार किया जाता है तो सीबीआई को क्या नुकसान होगा? यहां इंद्राणी ही रिसिविंग एंड पर है।' एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 2 फरवरी, 2023 तक आदेश का पालन करना है।

इंद्राणी मुखर्जी है शीना की हत्या की मुख्य आरोपी
गौरतलब है कि सीबीआई के मुताबिक इंद्राणी मुखर्जी ने एक गहरी साजिश के तहत दूसरों को साथ लेकर 24 अप्रैल, 2012 को शीना बोरा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। लेकिन, इसका खुलासा तब हुआ जब इंद्राणी का ड्राइवर संयोग से मुंबई की खार पुलिस के हत्थे चढ़ गया और वह बाद में सरकारी गवाह बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+