मुंबई की लोकल ट्रेन में लूडो खेलने को लेकर हो गया जबर्दस्त झगड़ा, यात्रियों के बीच मारपीट का Video Viral

मुंबई, 23 फरवरी: बचपन में खेलों के दौरान आपस में छोटी-मोटी लड़ाई का शायद हर किसी ने सामना किया होगा। लेकिन, बड़ों के बीच और वह भी चलती ट्रेन में लूडो खेलने को लेकर जमकर मारपीट हो जाए तो लोग उसपर चिंता जताने की जगह ज्यादा मजे ही लेंगे। बुधवार को ऐसा ही हुआ है। मायानगरी मुंबई की एक लोकल ट्रेन में कुछ यात्री लूडो खेल रहे थे। उसी दौरान खेल को लेकर उनकी आपस में बहस शुरू हो गई। फिर उनके बीच जमकर मारपीट होने लगी। कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो कुछ ने वीडियो बनाने में दिलचस्पी ली और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। बोरिवली जीआरपी पुलिस ने आरोपियों की पहचान करके उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

चर्चगेट की ओर जा रही लोकल ट्रेन में लूडो को लेकर मारपीट

चर्चगेट की ओर जा रही लोकल ट्रेन में लूडो को लेकर मारपीट

मुंबई की एक लोकल ट्रेन में लूडो खेलने को लेकर यात्रियों के बीच बुधवार को हुई मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूरा मामला यह है कि चलती ट्रेन में मोबाइल पर लूडो खेलने के दौरान तीन यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई। इसके बाद कथित तौर पर दो भाइयों ने मिलकर तीसरे साथी यात्री की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस के अनुसार घटना चर्चगेट की ओर जा रही उपनगरीय ट्रेन में सुबह करीब 11.30 बजे घटी है। उस कंपार्टमेंट में मौजूद किसी यात्री ने ही घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जुड़वां भाइयों ने तीसरे यात्री की पिटाई की-पुलिस

जुड़वां भाइयों ने तीसरे यात्री की पिटाई की-पुलिस

घटना के बाद जीआरपी बोरिवली के अधिकारी ने जो जानकारी दी, वह ये कि 'तीनों मोबाइल फोन पर लूडे खेल रहे थे। खेल के दौरान ही उनमें से एक ने दूसरे खिलाड़ी को अपनी कोहनी से धक्का दे दिया, इसी की वजह से उन लोगों के बीच बहस छिड़ गई। फिर जुड़वें भाइयों ने मिलकर साथी यात्री की जमकर पिटाई शुरू कर दी।' हालांकि, जितना वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मुख्यतौर पर दो ही लोगों के बीच मारपीट दिख रही है। एक ने बीच में मारपीट में हिस्सा लिया, लेकिन फिर लोगों ने उसे बिठा दिया। हालांकि, जब कुछ यात्रियों ने दखल दिया तो झगड़ा शांत होता दिखा।

आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

बोरिवली पुलिस ने अपनी तहकीकात में पाया है कि मारपीट में शामिल यात्री मुंबई के उपनगरीय इलाकों- नालासोपारा और भायंदर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अफसर ने कहा, 'वे भायंदर से चर्चगेट जा रहे थे।' बोरिवली जीआरपी ने मारपीट में शामिल सभी यात्रियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ धारा 160 (मारपीट करने का मामला) के तहत एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस सिलसिले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

मारपीट के वीडियो पर मजेदार कमेंट मिल रहे हैं

मारपीट के इस वीडियो पर यूजर्स गंभीर प्रतिक्रिया की जगह मजे लेते नजर आ रहे हैं। मसलन, एक ने ट्रेन में हैलमेट पहनकर बैठे यात्री की तस्वीर लगाई है। जबकि, एक ने ट्रेन की छतों और खिड़की-दरवाजों से लटके यात्रियों की तस्वीर लगाकर लिखा है 'मैं यहां पर यात्रा करता हूं, अंदर बैठने ही नहीं मिलता।' जबकि, एक ने लिखा है, 'मैं बुलेट ट्रेन से चलता हूं।' कोई रोने वाला इमोजी लगाकर लिख रहा है, 'और ये लोग लूडो को लेकर लड़ गए....'। एक यूजर ने तो लिखा है, 'बातें ज्यादा कर रहे हैं, लड़ कम रहे हैं। अच्छी लड़ाई नही है।'(पहली तस्वीर सौजन्य-@fpjindia के ट्विटर वीडियो से, बाकी प्रतीकात्मक )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+