नौसेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, कूदकर बचाई जान
मुंबई। इंडियन नेवी का एक हेलीकॉप्टर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अगर हेलीकॉप्टर में सवार चार लोगों ने समझदारी न दिखाई होती तो शायद ही वह बच पाते। दरअसल, जब हेॉलीकॉप्टर गिरने वाला था तभी उसमें सवार चार लोगों ने ऊपर से छलांग लगा दी। इसके बाद हेलीकॉप्टर गिर गया और क्रैश हो गया।

गनिमत यह रही कि वह चारो लोग बच गए। उन्हें कूदने पर कुछ चोटें आईं हैं। जिनको अस्पताल पहुंचा गया है। एक अधिकारी ने बताया महाराष्ट्र के रायगढ़ के उरान गांव में यह हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर हेलीपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुबह करीब 10.15 बजे का समय था।












Click it and Unblock the Notifications