नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद, शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पर आयकर विभाग का छापा
मुंबई, 25 फरवरी। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद अब आयकर विभाग ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव के मुंबई स्थित आवास पर पहुंची है। आयकर विभाग की टीम ने बीएमसी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन यशवंत जाधव के घर पर छापा मारा है और यहां उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह छापेमारी किस मसले पर है। गौर करने वाली बात है कि नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। आयकर विभाग की टीम ने यशवंत जाधव के मुंबई स्थित दूसरे घर पर भी छापेमारी की है जोकि मझगांव में स्थित है।

Recommended Video
गौर करने वाली बात है कि ईडी ने जब नवाब मलिक को हिरासत में लिया था तो उसके बाद कांग्रेस, शिवसेना और एनसीबी ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में यशवंत जाधव ने भी हिस्सा लिया था। गौर करने वाली बात है कि यशवंत जाधव स्थायी समिति के सदस्य हैं। वह लगातार भारतीय जनता पार्टी पर गुमनाम कंपनियों के जरिए पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाते रहे हैं।
नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी कई मंत्रियों के साथ धरना दिया था। हालांकि इस धरने में शिवसेना का कोई नेता नहीं पहुंचा। लेकिन कुछ घंटों के बाद शिवसेना के नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री सुभाष देसाई वहां पहुंचे और धरना में हिस्सा लिया। बता दें कि आदित्य ठाकरे और संजय राउत इस समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications