मुंबई: रात को घर लौटती एक्ट्रेस से ऑटो वाले ने की छेड़छाड़, बचने के लिए लगा दी छलांग, गंभीर

मुंबई. महाराष्ट्र में लोखंडवाला मार्केट से शॉपिंग कर घर लौट रही एक एक्ट्रेस जिस ऑटो रिक्शा में चढ़ी, वही ऑटो वाला उससे छेड़छाड़ करने लगा। वह उससे उसके बॉयफ्रेंड और ​फिजिकल रिलेशन बनाने के बारे में पूछने लगा। एक्ट्रेस ने जब ऑटो को अपने घर की तरफ ले चलने को कहा तो ऑटो वाले ने ऑटो को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। जिससे एक्ट्रेस डर गई और दौड़ते ऑटो से कूद पड़ी। सड़क पर गिरते ही एक्ट्रेस को गंभीर चोटें आईं। उसके जबड़े में फ्रेक्चर हो गया। उसे देख ऑटो वाला वहां से ऑटो को भगा ले गया।

in-mumbai-tv-actress-jumped-from-running-auto-rickshaw

एक्ट्रेस ने किसी तरह ओशिवारा पुलिस को शिकायत लिखवाई। जिसमें उसने पूरा घटनाक्रम बताया। बाद में पुलिस ने इस मामले में 33 वर्षीय दया शंकर यादव को गिरफ्तार किया। एक्ट्रेस उसी के ऑटो रिक्शा में बैठी थी। एक्ट्रेस का कहना है कि जब मैं चलते ऑटो से कूदी तो राहगीरों ने मुझे उठाया और नजदीकी अस्पताल ले गये। ऑटो वाले ने जिस तरह मुझसे बात की, उसे सुनकर मैं डर गई थी और ऑटो से छलांग लगा दी थी।''
एक्ट्रेस के मुताबिक, उस रात 9 बज चुके थे। तब मैंने अंधेरी वेस्ट के आनंद नगर स्थित अपने घर आने के लिए एक ऑटो बुक किया था।'

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी को गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 3 जनवरी तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 367 (अपहरण), 354 (क) (यौन उत्पीडऩ), 509 (एक महिला की अपमानजनक व्यवहार) और 338 (गंभीर चोट के कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+