हैदराबाद एनकाउंटर: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स ने कही ये बात

हैदराबाद। 26 साल की महिला डॉक्टर से गैंगरेप और निर्ममता से उसकी हत्या करने वाले चारों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इन आरोपियों का एनकाउंटर उसी जगह पर हुआ, जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस खबर के आने के बाद से ही देश के कई हिस्सों में लोग खुशियां मना रहे हैं। लोग घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों पर फूलों की बारिश कर रहे हैं।

hyderabad doctor murder case: bollywood celebs reaction on hyderabad encounter of accused

वहीं, चारों आरोपियों के एनकाउंटर के बाद बॉलीवुड के सेलेब्स ने ट्वीट कर तेलंगाना पुलिस को धन्यवाद कहा है।

ऋषि कपूर ने लिखा 'शाबाश'

एनकाउंटर की खबर के घंटे भर बाद अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "शाबाश तेलंगाना पुलिस, मेरी ओर से बधाईया!"

अनुपम खेर ने तेलंगाना पुलिस को दी बधाई

एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर तेलंगाना पुलिस को धन्यवाद के साथ-साथ बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा, 'एनकाउंटर में चारों बलात्कारियों को शूट करने के लिए तेलंगाना पुलिस को बधाईयां, जय हो. चलो! अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनौना अपराध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनके लिए खतरनाक से खतरनाक सज़ा चाही थी, मेरे साथ जोर से बोलो - #जयहो।"

कहां तक भाग पाओगे: रकुल प्रीत

अभिनेत्री रकुल प्रीत ने ट्वीट किया, 'रेप जैसे अपराध को अंजाम देने के बाद तुम कहां तक भाग पाओगे... शुक्रिया तेलंगाना पुलिस।'

मैं पुलिस फोर्स को सैल्यूट करती हूं-रंगोली

रंगोली ने लिखा- रेपिस्ट को उस जगह गोली मारी गई, जहां उन्होंने उस मासूम लड़की का रेप कर जिंदा जला दिया था। वाह! मैं पुलिस फोर्स को सैल्यूट करती हूं और सरकार को भी, जिन्होंने ये क्रांतिकारी कदम उठाया।

जल्दी ही कुछ लोग मानवाधिकार के नाम पर आवाज उठाएंगे: मालिनी अवस्थी

हैदराबाद के जघन्य रेप-मर्डर मामले के चारों दोषी क्राइम सीन से भागने की कोशिश में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। अब जल्दी ही कुछ लोग मानवाधिकार के नाम पर दुराचारियों के पक्ष में, और हैदराबाद पुलिस के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+