पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने चलते ऑटोरिक्शा में काट दिया गला
रात करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद ऑटो ड्राइवर ही गीता को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।
मुंबई। पति से मनमुटाव के कारण उससे अलग रह रही महिला का चलते ऑटोरिक्शा में उसके पति ने गला काटकर कत्ल कर दिया। सोमवार रात को 28 साल की गीता दुबे का ऑटो रिक्शा में पहला गला काटा गया और फिर छाती पर चाकू से वार किए गए। मंगलवार को पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया तो सारा मामला खुल गया।

गोरेगांव पुलिस स्टेशन में डीसीपी विक्रम देशमाने ने बताया कि गीता के पति प्रसाद रावत (30) को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पृथमदृष्टया यह घरेलू झगड़े के बाद उठाया गया कदम लगता है। गीता का कत्ल उस वक्त किया गया, जब वो मलाड जा रहा थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालवाई और गीता के रिश्तेदारों से बात की। गीता पर हमले के बाद उसका पति गायब हो गया। रात करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद ऑटो ड्राइवर ही गीता को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।
गोरेगांव डिविजन के एसीपी ने बताया कि ऑटोरिक्शा में गीता पर हमला कर युवक फरार हो गया था। गीता की दो बेटियां हैं। जिसमें एक की उम्र एक साल और एक की तीन साल है। गीता के परिजनों ने बताया कि वो अपनी मां के पास मलाड़ में रहती थी लेकिन उसके पति ने उसका पीछा किया और उसकी जान ले ली।












Click it and Unblock the Notifications