पत्नी ने प्रेमी के साथ की भेजी अंतरंग तस्वीर, पति ने की आत्महत्या
मुंबई। पत्नी का अपने प्रेमी के साथ अंतरंग तस्वीर दिखाना पति के लिए जानलेवा साबित हुआ। अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीर को देखकर इस कदर आहत हुआ कि उसने आत्महत्या कर ली। मुंबई के विरार में 44 वर्षीय संतोष गुप्ता को जब उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ अंतरंग तस्वीर दिखायी तो उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ब्वॉयफ्रेंड संग अश्लील अवस्था में देखा पत्नी को! और फिर?

जिसके बाद संतोष की मां ने अपनी बहू पर बेटे को मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया। संतोष की मां ने बहू के खिलाफ मामला पुलिस में दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बहू का 2014 से अफेयर चल रहा था। इस बारे में जब संतोष को पता चला तो उसने बहू से इस बारे में पूछा लेकिन इस घटना के बाद बहू ने घर छोड़ दिया।
पेशेंट बनकर क्लीनिंक आयी डॉक्टर की गर्लफ्रेंड! और फिर?
आरोपी महिला संतोष को आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर प्रताड़ित कर रही थी और वह पैसों के लिए तलाक देने के लिए तैयार नहीं थी। इस प्रताड़ना से मायूस संतोष ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा आरोपी महिला की मां और उसके दो भाइयों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications