सोनू निगम के गंजा होने की जिद ने बॉबी देओल को बुरा फंसाया, खीझ के रह गए कुछ कह भी ना सके
बॉबी देओल ने सोनू के अजान को लेकर ट्वीट का ना समर्थन किया है और ना विरोध लेकिन इस मामले के चलते उनको घंटों परेशान होना पड़ा है।
नई दिल्ली। रविवार को अजान से नींद में खलल पड़ने को लेकर किए गए ट्वीट के बाद सोनू निगम चर्चा में हैं। वो लगातार इसको लेकर कुछ ना कुछ कह रहे हैं। कुछ लोग उनके समर्थन आ रहे हैं तो कुछ विरोध में भी हैं। बॉबी देओल ने ना सोनू का समर्थन किया है और ना विरोध लेकिन इस विवाद में उन्हें घंटों तक बेकार बैठना पड़ गया।


सोनू के ट्वीट विवाद में फंसे बॉबी
दरअसल, सोनू निगम के अजान को लेकर ट्वीट के बाद पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद कादिरी ने निगम को गंजा करने वाले को दस लाख के ईनाम की बात कही। इसके बाद सोनू निगम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए खुद ही गंजा होने की बात कह दी और कादरी से ईनाम तैयार रखने को कहा। हेयर ड्रेसर आलिम हाकिम ने बुधवार को सोनू के घर जाकर उनको गंजा किया। दोपहर को जब हाकिम सोनू के घर पर थे, तभी बॉबी भी उनके सैलून पर पहुंच गए।

आलिम के सैलून पर बैठे रहे बॉबी
आलिम सोनू के घर पहुंचे तो वहां मीडिया भी था। ऐसे में ना सिर्फ उन्होंने सोनू के सिर को शेव किया बल्कि मीडिया से भी लंबी बातचीत की। ऐसे में उन्हें काफी समय लग गया और उनके सैलून पर बैठे-बैठे बॉबी कभी अपने फोन में झांकते रहे तो कभी हेडफोन लगा गाने सुनते रहे। बॉबी देओल को इस सबमें एक घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा।

आलिम से ही बाल कटाते हैं बॉबी
आज तक की खबर के मुताबिक, आलिम कई बॉलीवुड सितारों के फेवरेट हेयरस्टाइलिस्ट हैं। आलिम का सैलून काफी बड़ी है और उनकी टीम भी काफी बड़ी है लेकिन बॉबी सिर्फ उन्हीं से बाल कटवाते हैं इसलिए बॉबी को बैठना पड़ा। हालांकि आलिम से दोस्ती के चलते बॉबी देओल ने गुस्सा नहीं किया और बाद में बाल कटवाए। हालांकि बॉबी ये कहने से नहीं चूके कि आलिम और सोनू के चक्कर में वो पिस गए।

'पोस्टर ब्वॉयज' में दिखेंगे बॉबी
पिछले काफी समय से पर्दे से गायब बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली 'पोस्टर ब्वॉयज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सनी देओल भी उनके साथ नजर आएंगे। बॉबी करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं और ऐसे में 'पोस्टर ब्वॉयज' से उनको काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रेयस तलपड़े कर रहे हैं।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications