हरियाणा BJP के नेता ने दिलीप कुमार को विवादित अंदाज में दी श्रद्धांजलि, उर्मिला बोलीं- शेम ऑन यू

मुंबई, जुलाई 7। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर हरियाणा बीजेपी के सोशल मीडिया और आईटी विंग के हेड अरुण यादव के एक ट्वीट पर घमासान मच गया है। दरअसल, अरुण यादव ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि उन्होंने हिंदू नाम रखकर इंडस्ट्री में पैसा कमाया है। इस टिप्पणी पर शिवसेना की नेता उर्मिला मातोंडकर ने अरुण यादव को फटकार लगाई है। उर्मिला ने अरुण यादव के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा है, 'शेम ऑन यू' ।

Urmila matondkar

क्या कहा था अरुण यादव ने

क्या कहा था अरुण यादव ने

आपको बता दें कि अरुण यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था, "फिल्मी जगत में हिन्दू नाम रखकर पैसा कमाने वाले मोहम्मद यूसुफ खान ( दिलीप कुमार ) का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है! शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। भावभीनी श्रद्धांजलि!"

पेशावर में जन्मे थे दिलीप कुमार

पेशावर में जन्मे थे दिलीप कुमार

आपको बता दें बुधवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हो गया था। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान ही था, लेकिन भारत आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर, 1922 को पेशावर में हुआ था। 1940 में अपने परिवार के साथ मतभेदों के बाद वह घर छोड़कर पुणे चले गए थे।

दिलीप कुमार के निधन पर पीएम ने जताया शोक

दिलीप कुमार के निधन पर पीएम ने जताया शोक

दिलीप कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई बड़ी हस्तियों ने शोक प्रकट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+