गैंगस्टर अबू सलेम ने चलती ट्रेन में रचाई शादी

2002 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के तहत सलेम को भारत लाया गया था। उसपर कई गंभीर आरोपों के तहत मामला चल रहा है। एक अखबार के मुताबिक सलेम ने दौड़ती ट्रेन में शादी रचाई। सलेम को कोर्ट में पेशी के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। इसी यात्रा के दौरान उसने मुंब्रा की एक लड़की से शादी की। उनका निकाह मुंबई में एक काजी ने फोन पर पढ़ा। इस निकाह के गवाह बने सलेम का एक रिश्तेदार राशिद अंसारी और मुंबई और लखनऊ पुलिस के कर्मचारी। मुंबई में सलेम का कामकाज यहीं लड़की संभालती है। हलांकि उसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी अभी बाहर नहीं आ पाई है।
ट्रेन में गैंगस्टर की इस शादी के बारे में पुलिस महकमा भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि सलेम शुरू से ही रंगीन जिंदगी जीने का आदी रहा है। इससे पहले उसने अभिनेत्री मोनिका बेदी से भी शादी की थी। हलांकि मोनिया ने हमेशा से इस शादी से इंकार किया।












Click it and Unblock the Notifications