मुंबई। मुंबई के ठाणे इलाके में एक हेलीकॉटर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट सहित चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति जख्मी बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर मुंबई से औरंगाबाद की तरफ जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट से उड़ने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। फिलहाल क्रैश के कारणों का पता नहीं चल सका है।