महाराष्ट्र में नोट-फोर-वोट का खेल
मुंबई। पूर्व उप मुख्यमंत्री की गाड़ी से भारी भरकम रकम पकड़ी गई है। यह रकम मुंबई पुलिस ने जब्त की है। कहा जा रहा है कि यह रकम चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। करीब 4 लाख 85 हजार रुपए जब्त एक गाड़ी से जब्त हुए हैं। यह गाड़ी पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे एनसीपी के नेता अजित पवार की बताई जा रही है।

अजित पवार की जब्त की गई गाड़ी से विजिटिंग कार्ड्स और कपड़े मिले हैं। जिनको भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी से दो बैग मिले। जिसमें मोटी रकम भरी थी।
जानकारी के मुताबिक रकम से भरी गाड़ी परभनी से होते हुए गंगाखेड़ा की ओर जा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना गाड़ी के ड्राइवर ने दी। ड्राइवर का नाम कृष्णा बताया जा रहा है।
यही नहीं, मुंबई पुलिस ने अभी तक इस तरह की पांच लाख रुपए की रकम बरामद की है। मुंबई पुलिस की ओर से लगातार चुनाव को प्रभावित करने के लिए पैसों के लेने देने पर नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications