इंजीनियर फहीम अंसारी ने सुषमा स्‍वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश

मुंबई में रहने वाले इंजीनियर फहीम अंसारी ने एम्‍स में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की है।

मुंबई। मुंबई में रहने वाले इंजीनियर फहीम अंसारी ने एम्‍स में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की है।

faheem Ansari

इंजीनियर फहीम अंसारी ने बताया कि मालदीव में मुझे फर्जी ड्रग केस में फंसाया गया था। इस आरोप से छुड़ाने में सांसद किरीट सौमेया और विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने बहुत मदद की थी।

फहीम अंसारी ने बताया कि जब मैं मालदीव में फंसा हुआ था तो मेरे परिवार ने सांसद किरीट सौमेया से संपर्क किया और बाद में व‍िदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की मदद से मेरा वापस भारत आना संभव हुआ। फहीम ने कहा कि अगर मेरी किडनी विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के काम आ सकती है तो मैं अपनी किडनी जरूर दूंगा।

आपको बताते चलें कि सुषमा स्‍वराज को एम्‍स में किडनी ट्रांसप्‍लांट के लिए भर्ती करवाया गया है। इस बीच उन्‍हें कई लोगों ने किडनी देने के लिए कहा है। सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट करते हुए शुक्रवार को लिखा था कि किडनी का कोई धर्म नहीं होता है।

व‍िदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने 16 नवंबर को सोशल मीडिया साइट ट्वीटर के जरिए जानकारी दी थी कि मेरी किडनी फेल हो जाने के कारण मैं एम्‍स में भर्ती हूं। मैं डाय‍लिसिस पर हूं। किडनी ट्रांसप्‍लांट के लिए मेरे टेस्‍ट होने हैं।

सुषमा स्‍वराज के इस ट्वीट के बाद देश भर से सुषमा स्‍वराज को लोग अपनी किडनी देने की अपील करने लगें। साथ ही लोगों ने उनके जल्‍द से जल्‍द ठीक होने की हुआ भी की। इस पर सुषमा स्‍वराज ने 17 नवंबर को लिखा कि आप के दुआओं के लिए आप सभी का धन्‍यवाद करती हूं। उन्‍होंने लिखा कि कुछ दोस्‍तों ने मेरे लिए अपनी किडनी देने की बात कही है। उन सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए मेरे पास कोई शब्‍द नहीं हैं।

इसी बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों भी अपनी किडनी देने की अपील की। इस पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए। इस पर जवाब देते हुए सुषमा स्‍वराज ने कहा कि मैं आप सभी भाइयों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं पूरी तरह से आश्‍वस्‍त हूं कि किडनी का कोई धर्म नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+