6000 की उधार की ड्रग्स बनी अभिनेत्री कृतिका की हत्या की वजह!
ड्रग्स की लत और पैसा बना था अभिनेत्री कृतिका की हत्या की वजह!
नई दिल्ली। संघर्षरत अभिनेत्री और मॉडल कृतिका चौधरी की मौत के एक महीने बाद पुलिस ने मामले को सुलझा लेने की बात कही है। इस मामले मे पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कृतिका का शव 12 जून को मुंबई के अंधेरी में फ्लैट में मिला था, जहां वो रेंट पर रहती थीं।


ड्रग्स बनी हत्या की वजह
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने काफी लोगों को शक के घेरे में लिया था। अब दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पुलिस के पता चला था कि कृतिका हर हफ्ते 25 हजार रुपये की ड्रग्स लेती थी। पुलिस ने यहीं से जांच को बढ़ाया था और फिर दो लोगों की गिरफ्तारी की, जिनके कृतिका के कत्ल में शामिल होने की दावा पुलिस कर रही है।

नहीं दे पाई ड्रग्स के पैसे, तो मार दिया
पुलिस ने शकील और बादशाह नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शकील ने बताया कि कृतिका उससे ड्रग्स लेती थी। बीते साल उसके छह हजार रुपए अभिनेत्री पर थे कि वो गिरफ्तार हो गया और जब जमानत पर आया तो अपने पैसे मांगे, तब कृतिका ने नोटबंदी का हवाला देते हुए रुपए ना होने की बात कह दी। लगातार मांगने के बाद भी कृतिका उसके 6000 रुपए देने के लिए उसे टरकाती रही। उसके बाद शकील अभिनेत्री से कई बार मिला, पर वह कोई न कोई बहाना बनाती रही। वारदात से तीन दिन पहले भी वह अभिनेत्री के घर गया था। वारदात के दिन वो बादशाह के साथ कृतिका के घर गया, जहां बहस के बाद 6000 रुपए के लिए उसने अभिनेत्री को मार दिया।

शुरु में पुलिस ने माना था एक्सीडेंट
कृतिका की बॉडी मिलने के बाद पहली नजर में पुलिस ने इसे दुर्घटनावश मौत कहा था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कृतिका की मौत हुई है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया।
उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली कृतिका ने कंगना रनौत की 2013 में आई फिल्म 'रज्जो' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। कुछ टीवी धारावाहिकों में उसने काम किया था लेकिन ज्यादा सफलता उसे नहीं मिल पाई। कृतिका शादीशुदा थी लेकिन अपने पति से अलग रहती थी।












Click it and Unblock the Notifications