अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में डॉन अरुन गवली की बेटी चुनाव लड़ेगी। गीता गवली इस समय बीएमसी में पार्षद हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में गीता गवली जीत जाती हैं तो अपराधिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं।

election

अंग्रेजी अखबार द हिंदू को गीता गवली ने चुनाव लड़ने के बारे में बताया है। गीता गवली ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगी। जनता बदलाव चाहती है। इसलिए महाराष्ट्र की जनता अपनी बेटी को जरूर जिताएगी।

गीता गवली ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर हमारी पार्टी अखिल भारतीय सेना शिवसेना को विधानसभा स्तर पर मसर्थन करने को तैयार रहेगी। गौरतलब है कि गीता गवली की पार्टी अखिल भारतीय सेना बीएमसी में शिवसेना की सहयोगी पार्टी की भूमिका में है।

90 के दशक में अरुन गवली अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ काम करता था। लेकिन जब दाऊद ने एक साजिश के तहत उसके संरक्षक राम नाईक को मरवा दिया था। जिसके बाद दोनो के रास्ते अलग-अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+