Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cyclone Tauktae: मुंबई में मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बची महिला, देखिए हादसे का Live वीडियो

मुंबई, मई 18: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान तौकते महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक तांडव मचा रहा है। भारी बारिश और तेज तूफान ने शक्तिशाली रूप धारण कर लिया है। चक्रवाती तूफान तौकते की वजह से देश के कई हिस्सों में नुकसान पहुंचा हैं। मुंबई में बारिश का 21 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इस बीच साइक्लोन की डरा देने वाली वीडियो सामने आई हैं, जिसको देखकर हर कोई सन्न रह जाएगा।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: Mumbai में बाल-बाल बची महिला, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    Cyclone Tauktae

    मुंबई में हो रही भारी बारिश और तूफान के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला उस वक्त बाल-बाल बच गई, जब कुछ सेकंड पहले ही उसके ऊपर पेड़ उखड़ कर गिर गया। महिला की सूझबूझ काम आई और उसने पेड़ के गिरने से पहले ही उस जगह को फौरन छोड़ दिया वरना उसकी जान भी जा सकती थी।

    सामने आया वीडियो कल (17 मई ) का बताया जा रहा है। इस पूरी घटना को वहां पर लगे सीसीटीवी ने कैद कर लिया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तूफान के बीच एक महिला छाता लेकर रास्ते पर जा रही है। इस बीच वो जैसे ही वो आगे बढ़ती है तो अचानक पेड़ गिर जाता है, लेकिन महिला तुरंत वहां से भाग खड़ी होती है। 8 सेकंड के वीडियो में महिला बाल-बाल बची है।

    आपको बता दें कि मुंबई के पास अरब सागर में हाई टाइड्स दिखाई दे रही हैं। वहीं महाराष्ट्र में तौकते तूफान की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हुए हैं। 4 जानवरों की भी मौत हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नुकसान का आकलन किया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+