1993 के ब्लास्ट के दोषी ने लगाई फांसी पर रोक की गुहार
मुंबई। 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी फांसी की सजा पर रहम की गुहार लगाई है। मेमन ने सुप्रीम कोर्ट में उस याचिका दायर कर खुली अदालत में सुनवाई की भी मांग की है। मेमन ने खुली अदालत में सुनवाई करते हुए कहा है कि सुनवाई से पहले उसकी फांसी पर रोक लगाई जाए।

आपको बता दें कि मेमन की अर्जी पर सु्प्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है। सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की ओर से मेमन को भी फांसी से छूट तब तक दी जा सकती है जब तक कि उसकी अर्जी पर सुनवाई या अंतिम निर्णय नहीं आ जाता। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने गत दिनों एक फैसले के तहत कहा था कि फांसी की सजा पाए कैदियों की पुनर्विचार याचिका पर खुली अदालत में सुनवाई होनी चाहिए।
इस आदेश के बाद निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली की फांसी टल गई थी। जिसमें सुरेंद्र कोली को वापस मेरठ जेल शिफ्ट कर दिया गया है।
इस फैसले की पूरे देश में आलोचना होनी शुरू हो गई थी। अब सबकी निगाहे मेमन की याचिका की सुनवाई पर लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications