पुलिस रिपोर्ट में जाकिर नाइक के कई गैरकानूनी काम, सरकार ले सकती है एक्शन

मुंबई। इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि जाकिर नाइक और उनके संगठन की आपराधिक गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट मिली है।

गृह मंत्रालय से बात करने के बाद इनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

zakir naik

जाकिर के खिलाफ पुलिस की रिपोर्ट सीएम के पास

सीएम फड़नवीस ने एएनआई से बात करते हुए कहा है कि सरकार को मुंबई पुलिस कमिश्नर की तरफ से जाकिर नाइक पर रिपोर्ट मिली है।

इस रिपोर्ट में कई तरह की आपराधिक गतिविधियों के बारे में बातें कही गई हैं। कई गैरकानूनी कामों का संबंध उस संगठन से बताया गया है जिसके नेता जाकिर नाइक हैं।

गृह मंत्रालय से संपर्क के बाद लिया जाएगा एक्शन

सीएम ने कहा कि रिपोर्ट में यह सामने आया है कि गैरकानूनी कामों को जाकिर नाइक के नाम पर किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार इस रिपोर्ट को पढ़ रही है और जल्दी ही इस रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय से शेयर करेगी।

उन्होंने कहा कि होम मिनिस्ट्री से संपर्क करने के बाद हम तय करेंगे कि आगे जाकिर नाइक और उनके संगठन के खिलाफ क्या कार्यवाई की जाए।

बांग्लादेश आतंकी हमले के बाद सुर्खियों में जाकिर

महाराष्ट्र पुलिस ने नाइक के खिलाफ तब एक्शन लिया शुरू किया था जब ढाका के रेस्टोरेंट में 20 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले बांग्लादेशी आतंकी ने जाकिर नाइक के उपदेशों को फॉलो करने की बात कही थी।

जाकिर पर यूके, कनाडा और मलेशिया में लगा है बैन

नाइक एक विवादास्पद धर्मोपदेशक हैं जिन्होंने मुंबई स्थित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की। नाइक पर दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों के लिए यूके और कनाडा ने बैन लगाया हुआ है।

मलेशिया में वह 16 प्रतिबंधित इस्लामिक विद्वानों में से एक हैं। उनका चैनल पीस टीवी बांग्लादेश में खूब देखा सुना जाता था जिसमें नाइक अपने उपदेशों में दूसरे धर्मों को नीचा दिखाने वाली बातें बोलते पाए जाते थे।

फेसबुक और चैनल पर काफी लोकप्रिय हैं जाकिर

अपने भाषणों और उपदेशों के जरिए नाइक ने फेसबुक पर 1 करोड़ 46 लाख फॉलोअर्स जुटा लिए हैं जबकि पीस टीवी को देखने वाले लगभग 20 करोड़ लोग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+