विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए ED का गलत इस्तेमाल कर रही केंद्र सरकार- शरद पवार

विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए ED का गलत इस्तेमाल कर रही केंद्र सरकार- शरद पवार

मुंबई, 4 सितंबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार ने आज परोक्ष रूप से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का जिस तरह से आज के समय में इस्तेमाल हो रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह पूरी तरह साफ है कि केंद्र विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहा है। ईडी की छापेमारी केवल महाराष्ट्र में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और कुछ दक्षिणी राज्यों में भी हो रही है।

Sharad Pawar

आपको बता दें कि बंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व सहायक संजीव पलांदे की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शुक्रवार को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। पलांदे ने एजेंसी द्वारा दायर किए धन शोधन के मामले को रद्द करने का अनुरोध किया है। अनिल देशमुख के निजी सचिव रहे अतिरिक्त जिलाधीश रैंक के अधिकारी पलांदे को ईडी ने धन शोधन मामले में 26 जून को गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

उन्होंने भाजपा के नेताओं द्वारा कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाने को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार राज्य सरकारों से कोरोना को काबू करने के लिए उचित कदम उठाने को कहती है।

यह भी पढ़ें: अब तमिलनाडु के स्कूल-कॉलेज में कोरोना की दस्तक, एक छात्रा मिली पॉजिटिव, 30 छात्राएं आइसोलेट

मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ऐसा कर रही है। लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है लेकिन जब केंद्र सरकार एक रुख अपनाती है, तो उनकी पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को भी उसका पालन करना चाहिए।

ज्यादा समय तक गिरफ्तारी ने नहीं बच बाएंगे अनिल देशमुख

ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एजेंसी पूरे महाराष्ट्र में उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी ने कहा है कि वह ज्यादा समय तक अपने आप को गिरफ्तारी से नहीं बचा पाएंगे। चूंकि देशमुख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, इसलिए वह देश नहीं छोड़ सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+