अब तमिलनाडु के स्कूल-कॉलेज में कोरोना की दस्तक, एक छात्रा मिली पॉजिटिव, 30 छात्राएं आइसोलेट

कर्नाटक के बाद अब तमिलनाडु में छात्रों के बीच कोरोना वायरस का मामला सामने आया है।

चेन्नई, 4 सितंबर: कर्नाटक के बाद अब तमिलनाडु में कॉलेज के छात्रों के बीच कोरोना वायरस का मामला मिलने से हड़कंप मच गया है। तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित कुंदवई नचियार गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स फॉर वूमेन की एक छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित मिली है। इस कॉलेज में छात्राओं, प्रोफेसर और अधिकारियों के करीब 928 सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए थे, जिनमें से एक छात्रा का कोविड रिजल्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना का मामले मिलने के बाद संक्रमित छात्रा के साथ कक्षा में मौजूद सभी 30 छात्राओं को आइसोलेट करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

coronavirus

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में तीन छात्र और तीन शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे। कोरोना वायरस महामारी के बीच 1 सितंबर से तमिलनाडु सहित कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज खोल दिए हैं। बीते गुरुवार को कर्नाटक में भी कोलार के एक कॉलेज में एक साथ 32 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली थीं। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ये सभी छात्राएं केरल से लौटी थीं। स्कूल-कॉलेजों में कोरोना वायरस के मामले मिलने के बाद बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर से चिंताएं बढ़ गई हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोविड-19 के 42 हजार नए केस, SARS-CoV-2 | वनइंडिया हिंदी

    तमिलनाडु में बच्चों के बीच बढ़े कोरोना के मामले
    इससे पहले गुरुवार को तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कुल 1562 नए मामले मिले थे। पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों को देखें तो तमिलनाडु में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों के बीच बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में, एक तरह जहां देश में महामारी की तीसरी लहर को लेकर आशंका जताई गई है, वहीं बच्चों के बीच बढ़ते कोविड संक्रमण के मामलों ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर के महीने में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर देश में दस्तक दे सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+