शिवसेना के आगे भाजपा में सन्नाटे की वजह क्या है

मुंबई। लगातार सीटें बटवारे को लेकर शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने मुखर होकर भाजपा को साफ तौर पर लताड़ा है। अभी हाल ही में संपादकीय में तो हद ही कर दी। संपादकीय में शिवसेना ने भाजपा को हवा न उड़ने की हिदायत तक दे डाली। जबकि इस सब के आगे भाजपा लगातार सुन्न पड़ी हुई है। अमित शाह ने भी अपना बयान देते समय महाराष्ट्र शिवसेना के रुख पर कुछ भी बोलने से बचते रहे। इसकी क्या वजह हो सकती है कि शिवसेना का भाजपा के खिलाफ उग्र हो जाना और भाजपा में सन्नाटा बना रहे।

amit-shah

इसका सबसे बड़ा कारण महाराष्ट्र में भाजपा के सामने गठबंधन करने के लिए कोई अन्य पार्टी का न होना है। दूसरा बड़ा कारण अभी हाल ही में उभरकर आया है। उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को फिर से आशंकित कर दिया है। अब भाजपा भी अंदरूनी आत्ममंथन में लगी है। तभी तो हर मुद्दे पर तीखा वार करने वाली मोदी सरकार अभी तक शिवसेना पर कुछ बोलने से भी कतरा रही है।

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर बीजेपी के रुख में नरमी दिखी है। हालांकि भाजपा ने शिवसेना से कहा है कि क्षमता के हिसाब से सीटों का बटवारा होना चाहिए। इसके अलावा पार्टी ने गठबंधन बरकरार रखने के लिए अपनी भूमिका ओम माथुर के जरिये शिवसेना को बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+