बिग बॉस सीजन 14 फेम विकास गुप्ता हुए कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट कराने की अपील
मुंबई, जून 5। फिल्म और टीवी जगत की हस्तियों में कोरोना की घुसपैठ अभी भी जारी है। कई हस्तियां अभी तक कोरोना की चपेट आ चुकी हैं और अभी भी कई सेलिब्रिटी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वो अभी घर में ही क्वारंटाइन हैं। विकास गुप्ता ने कहा है कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आए थे, वो अपना टेस्ट जरूर करवा लें।

विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये पोस्ट
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विकास गुप्ता ने कहा है, 'मैं बहुत सावधान रहा हूं लेकिन हो सकता है कि मुझसे कहीं गलती हो गई हो, जिसकी वजह से मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। यदि आप में से कोई मेरे संपर्क में रहा है तो प्लीज अपना टेस्ट करवाएं। मुझे आशा है कि आप में से किसी को भी ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अगर आपको किसी मदद या जानकारी की आवश्यकता है तो एक मैसेज छोड़ दें और मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा। सुरक्षित रहें।'
विकास के लिए हस्तियों ने मांगी दुआ
विकास गुप्ता की पोस्ट के बाद उनके फैंस ने जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की है। विकास गुप्ता की पोस्ट पर गौहर खान ने भी कमेंट किया है। गौहर खान ने कहा है, 'आप जल्द से जल्द ठीक हो जाओ'। कुमार शानू ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है कि जल्दी ठीक हो जाओ विकास भाई! आपको बता दें कि विकास गुप्ता से पहले बिग बॉस सीजन 14 की विनर रूबिना दिलेक भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं।
-
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications