भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस, दिल थामकर देखें फोटोज
मुंबई: 06, जुलाई: यूपी, बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपने फैंस के बीच खास अंदाज के लिए मशूहर हैं। वो अपनी अदाओं से जादू बिखरने के साथ-साथ देसी अवतार, अपनी खूबसूरत मुस्कान और कातिलाना अदाओं से अक्सर अपने फैंस पर बिजलियां गिराती रहती हैं। आज हम आपके अक्षरा सिंह की कुछ ऐसी ही फोटोज दिखाने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी कहेंगे कि अक्षरा किसी अप्सरा से कम नहीं है।
Recommended Video

स्वर्ग से सीधे जमीन पर उतर आई हो ये अप्सरा
पीली साड़ी और पलके झुकाए... अक्षरा सिंह ऐसी लग रही है मानों कोई अप्सरा स्वर्ग से सीधे जमीन पर उतर आई हो। अक्षरा सिंह गले में इस डिजाइनर हार और कानों में इयररिंग्स की खूबसूरती उस वक्त और बढ़ गई जब उन्होंने इसे पहना होगा। शर्मीले अंदाज में गालों पर लालिमा के साथ एक चांदनुमा चांदनी ठहरी हो जैसे... खैर, यूं ही नहीं, अक्षरा भोजपुरी जगत में हर अदाकारा को कांटे की टक्कर देती हैं।

कहर बरपा रही है अक्षरा सिंह
मेहरून सूट में अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से जादू बिखरने के साथ-साथ अपनी खूबसूरत मुस्कान और कातिलाना अदाओं से कहर बरपाते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर हर किसी के मन में एक ही ख्याल आएगा, क्या ये भोजपुरी अदाकारा ही हैं या...।

दीवाना बना रही है अक्षरा सिंह का ये लुक
नटखट सी लुक्स देकर जैसे उन्होंने अपने एक हाथ को सिरहाने छिपाया है मानो कितनों को इस अंदाज से घायल कर देने का गुमां हो गया हो। हाथों में मेहंदी, कढ़ाई वाली चिकेन की कुर्ती और बिल्कुल मैचिंग इयररिंग्स, अक्षरा अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने पोज से सामने वाले को मुर्छित करने की शक्ति रखती हैं।

पिंक साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं अक्षरा सिंह
ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। अपनी जुल्फों से कहर बरपाते हुए ये अदाकारा की मंद-मंद मुस्कान है। यूं ही नहीं, अक्षरा के लाखों दीवाने मुरीद हैं, चमकीले ड्रेस में अक्षरा को जिसने भी देखा मानों उनका कायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications