मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फनी वीडियो, फर्राटेदार इंग्लिश सुन फैंस भी हुए हैरान
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फनी वीडियो, फर्राटेदार इंग्लिश सुन फैंस भी हुए हैरान
मुंबई, 14 जुलाई: बिग बॉस 10 और टीवी पर निगेटिव रोल निभाने के बाद भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार मोनालिसा की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल आया हैं। मोनालिसा अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। खूबसूरत अदाकारओं में से एक मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वो अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी मोनालिसा की फोटोज और वीडियोज खूब पसंद करते हैं।
Recommended Video

मोनालिस ने बोली फर्राटेदार इंग्लिश
मोनालिसा सोशल मीडिया पर कभी-कभी अपने फनी वीडियो भी शेयर कर देती हैं, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने ऐसा ही एक फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा के साथ उनकी करीबी दोस्त पूजा बनर्जी भी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक डायलॉग पर लिप्सिंग कर रहे हैं। पूजा वीडियो में कहती हैं, 'इंग्लिश बोल के बता...ये हमारे घर में सबसे फास्ट इंग्लिश बोलती है'। जिस पर मोनालिसा किसी रट्टू तोते की तरह 'इंग्लिश इंग्लिश इंग्लिश' बोलने लग जाती हैं।
'मेरी इंग्लिश काफी फास्ट है...'
मोनालिसा ने फनी वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'मेरी इंग्लिश काफी फास्ट है...।' मोनालिसा के इस फनी अंदाज को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिस के इस वीडियो पर अभी तक 27,209 लाइक और ढेरों प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। बता दें, मोनालिसा अपनी अदाओं के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा को जितना उनके अभिनय के लिए जानते है उससे कहीं ज्यादा उन्हें उनके बोल्ड और ग्लैमरस किरदार के लिए पहचान मिली है। वैसे तो मोनालिसा फिल्मों और सीरियल्स में कम दिखाई देती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं।
जब कुणाल वर्मा ने मोनालिसा को बोला I Lov You
इससे पहले मोनालिसा ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो आते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह टीवी एक्टर कुणाल वर्मा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कुणाल एक गुड्डा लेकर मोनालिसा के पास जाते हैं और उन्हें 'आई लव यू' कहते हैं। इस पर मोनालिसा रिएक्ट करती हैं। वह कहती हैं, 'ह्मम शक्ल देखी है'। मोनालिसा के इस सवाल पर कुणाल तुरंत जवाब देते हैं, 'हां, इतनी बुरी भी नहीं दिखती तुम।' कुणाल वर्मा आगे कहते हैं, "मैं मैनेज कर लूंगा." और फनी अंदाज में सिर हिलाते हुए मोनालिसा को पीछे से हग कर लेते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा,"बस यूं ही बनाते हैं हम रील्स।" मोनालिसा और कुणाल वर्मा के इस वीडियो को अबतक 20 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

टीवी जगत की फेमस फेस बन गई है मोनालिसा
बता दें, मोनालिसा आज हिंदी टीवी जगत की एक फेमस फेस बन गई हैं और इन दिनों शो नमक इस्क का में निगेटिव रोल में दिखाई दे रही हैं। इस रोल के लिए मोनालिसा की काफी तारीफ भी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले वे 'डायन' में भी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications