'ट्रेजडी किंग' दिलीप कुमार के वो बेहतरीन 10 डायलॉग, जो हमेशा रहेंगे यादगार
'ट्रेजडी किंग' दिलीप कुमार के वो बेहतरीन 10 डायलॉग, जो हमेशा रहेंगे यादगार
मुंबई, 07 जुलाई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकर दिलीप कुमार का आज सुबह निधन हो गया। 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा। दिलीप कुमार के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड और देश में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें भारतीय सिनेमा का 'पहला खान' और ट्रैजेडी किंग भी कहा जाता था। दिलीप कुमार ने बेहतरीन अभिनेता का सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, देश में पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड पाने वाले भी दिलीप साहब थे, उन्हें अभिनय की संस्था कहा जाता था, जब बड़े पर्दे पर वह अपने संवाद बोलते थे तो उनके हाव-भाव और संजीदगी को देख लोग सबकुछ भूल जाते थे।

मोहम्मद युसुफ खान, जो बन गया बॉलीवुड का ट्रेजेडी किंग
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर, 1922 में पेशावर (जो अब पाकिस्तान में) में हुआ था। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था। युसुफ उर्फ दिलीप कुमार ने अपनी पढ़ाई नासिक में की थी। दिलीप कुमार ने 22 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा। दिलीप कुमार ने 1944 में पहली फिल्म 'ज्वार भाटा' में काम किया था। दिलीप कुमार को भारत सरकार द्वारा कई अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। दिलीप कुमार को पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म भूषण से नवाज़ा गया था।
Recommended Video

दिलीप कुमार के 10 शानदार डायलॉग्स
कौन कमबख्त है जो बर्दाश्त करने के लिए पीता है, मैं तो पीता हूं कि बस सांस ले सकूं। हालात, किस्मतें, इंसान, ज़िन्दगी। वक़्त के साथ साथ सब बदल जाता है। ऐसे डायलॉग को सुनते ही आपके जहन में दिलीप कुमार के शानदार डायलॉग्स याद आ जाते होंगे। पढिए दिलीप कुमार के वो सुपहित डायलॉग्स जो हिंदी सिनेमा में हमेशा के लिए अमर हो गए।
1- कौन कमबख्त है जो बर्दाश्त करने के लिए पीता है, मैं तो पीता हूं कि बस सांस ले सकूं - देवदास
2- जब अमीर का दिल खराब होता हैं ना, तो गरीब का दिमाग खराब होता हैं। - नया दौर
3- प्यार देवताओं का वरदान हैं जो केवल भाग्यशालियों को मिलता हैं। - बैराग
4- जो लोग सच्चाई की तरफदारी की कसम कहते हैं। ज़िन्दगी उनके बड़े कठिन इम्तिहान लेती है। - शक्ति
5- पैदा हुए बच्चे पर जायज़ नाजायज़ की छाप नहीं होती, औलाद सिर्फ औलाद होती है। - किला
6- हालात, किस्मतें, इंसान, ज़िन्दगी। वक़्त के साथ साथ सब बदल जाता है। - मशाल
7- जिसके दिल में दगा आ जाती है ना, उसके दिल में दया कभी नहीं आती। - नया दौर
8- ये खून के रिश्ते हैं, इंसान ना इन्हे बनता है, ना ही इन्हे तोड़ सकता है। - किला
9- मोहब्बत जो डरती है वो मोहब्बत नहीं..अय्याशी है गुनाह है। - मुगल-ए-आजम
10- हक़ हमेशा सर झुकाके नहीं, सर उठाके माँगा जाता है। - सौदागर
11- कुल्हाड़ी में लकड़ी का दस्ता ना होता, तो लकड़ी के काटने का रास्ता ना होता। - क्रांति
12- बड़ा आदमी अगर बनना हो तो छोटी हरकतें मत करना। - विधाता

पांच दशक के अपने फिल्मी करियर में की 65 यादगार फिल्में
बता दें कि दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक के फिल्मी करियर में 65 यादगार फिल्मों में काम किया, जिसमे अंदाज, आन, दाग, देवदास, आजाद, मुगले आजम, डकैत, गंगा जमुना, राम और श्याम, नया दौर जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। वर्ष 1976 में दिलीप कुमार ने सिनेमा से पांच साल का ब्रेक लिया था और इस ब्रेक के बाद उन्होंने चरित्र अभिनेता के तौर पर फिल्म क्रांति से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इसके बाद उन्हें शक्ति, मशाल, कर्मा, सौदागर जैसी सुपरहिट फिल्में दी। दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म का नाम किला था जोकि 1998 में आई थी। दिलीप कुमार और राज कपूर काफी करीबी दोस्त थे और दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे।

मधुबाला से लंबे समय तक संबंध
दिलीप कुमार और मधुबाला के बीच प्रेम संबंध काफी लंबे समय था लेकिन दोनों एक दूसरे से शादी नहीं कर सके। वर्ष 1966 में दिलीप कुमार ने सायरा बानो से निकाह किया था। भारतीय सिनेमा के स्वर्णकाल के एकमात्र अभिनेता दिलीप कुमार थे, जोकि 2021 तक लोगों के बीच थे और अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद दिलीप कुमार का निधन हो गया।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications