14 दिन के लिए बढ़ाई गई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत

14 दिन के लिए बढ़ाई गई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत

मुंबई, 20 जनवरी। जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

Anil Deshmukh

अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने गृह मंत्री के पद पर रहते मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को बार मालिकों से जबरन वसूली करने को कहा था। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने उनपर जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अनिल देशमुख पर लगे 100 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के आरोपों के बाद ईडी और सीबीआई को इन आरोपों की जांच का जिम्मा सौंपा गया।

यह भी पढ़ें: बच्ची को ब्रेस्टफीडिंग कराते एक्ट्रेस एवलिन शर्मा की फोटो हुई वायरल, नेटिजन कर रहे अजब-गजब कमेंट

बता दें कि अनिल देशमुख को ईडी ने पिछले साल 2 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया था, वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। पिछले साल 29 दिसंबर को वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप में देशमुख और उनके बेटे के खिलाफ सात हजार पन्नों की चार्जशीट ईडी ने दायर की थी।
बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर अनिल देशमुख पर पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+