बहू ऐश्यर्या के पिता के निधन पर अमिताभ बच्चन ने लिखी भावुक पोस्ट...

ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का निधन शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुआ। कृष्णराज राय लिम्फोमा से पीड़ित थे। हफ्ते भर पहले ही उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय के लिए भावुक पोस्ट लिखी है। ऐश्यर्या राय के पिता कृष्णराज राय के निधन पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर ये खास पोस्ट लिखी। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर अपने संदेश में लिखा कि मौत का एक ही अंत होता है...और शब्द इसे परिभाषित नहीं कर सकते हैं...!!

amitabh बहू ऐश्यर्या के लिए महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखी भावुक पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने लिखी खास पोस्ट

ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का निधन शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुआ। कृष्णराज राय लिम्फोमा से पीड़ित थे। हफ्ते भर पहले ही उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। कृष्णराज राय आर्मी से बायोलॉजिस्ट के तौर पर रिटायर हुए थे। राय अपने पीछे बेटी ऐश्वर्या के अलावा पत्नी बृंदा और बेटे आदित्य को छोड़ गए। आदित्य मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। ऐश्वर्या राय का परिवार मूलतः मैंगलोर का रहने वाला है, जो बाद में मुंबई शिफ्ट हो गया था। ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी। अमिताभ बच्चन कृष्णराज राय के बीमारी के दौरान अस्पताल में मिलने भी गए थे।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू के दुख में शामिल होते हुए भावुक पोस्ट में लिखा कि मौत एक ऐसी कॉल है जिसे आना ही है, सभी कॉल को खत्म करते हुए ये आती ही है...जिसे हम खोते हैं बस उस जाने वाली की यादें हमारे मस्तिष्क में रह जाती हैं...किसी के जानें का अपना दुख है...। अमिताभ बच्चन आगे लिखते हैं कि इस दुख की घड़ी में सबसे सुखी वही है जो चला जाता है...ऐसा इसलिए क्योंकि वह स्वर्ग की बाहों में जा चुका है और इस दौरान वह शांति की खास अनुभूति करता है। राय आर्मी से बायोलॉजिस्ट के तौर पर रिटायर हुए थे। कृष्णराज राय के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े नाम शामिल होने पहुंचे थे। इनमें शाहरुख खान, आशुतोष गोवरिकर, सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल, सिकंदर खेर, संजय लीला भंसाली समेत कई हस्तियां शामिल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+