महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर लगे आरोपों के बीच कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार को जमकर कोसा; कहा...
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट कर कहा कि जो साधुओं की हत्या और स्त्री का अपमान करे उसका पतन निश्चित है।

इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, 'जब मैंने महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्टाचार और बीमार प्रशासन को लेकर सवाल उठाया तो मुझे गालियां, धमकियां और आलोचना झेलनी पड़ी। मैंने जवाब दिया, लेकिन जब मेरे प्यारे शहर के प्रति मेरी ईमानदारी को लेकर सवाल उठाया गया तो मैं चुपचाप रोई। जब उन्होंने अवैध रूप से मेरे घर को तोड़ा तो की लोगों ने खुशियां मनाई।'
यह भी पढ़ें: परमबीर सिंह के लेटर से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल, पवार हुए एक्टिव तो अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'आने वाले दिनों में वो पूरी तरह एक्सपोज हो जाएंगे। आज मुझपर कोई आरोप नहीं है। अब ये साबित हो गया है कि मेरे राजपूताना खून में बहादुरी और ईमानदारी बहती है। जिस धरती (मुंबई) ने मुझे और मेरे परिवार का पेट भरा, उससे मुझे प्यार है। मैं सच्ची देशभक्त हूं, हरामखोर नहीं।'
Recommended Video
आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले जब कंगना ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था तो इसकी कंगना को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। बीएमसी ने उनके दफ्तर के निर्माण को अवैध बताकर तोड़ दिया था। इसी बात को लेकर कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। मालूम हो कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एटीलिया मामले में आरोपी सचिन वाजे से हर महीने 100 करोड़ रुपए वसूलने के लिए कहा था। उनके इस आरोपों ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications