जूता-चप्पल खाने वाले नेताओं की लिस्ट में डिप्टी CM अजीत पवार भी हुए शामिल

वहीं अलग विदर्भ राज्य की मांग करने वाली एक महिला कार्यकर्ता ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार पर चप्पल फेंकी। पवार मुंबई से करीब 35 किमी दूर चमरोसी में एनसीपी की एक रैली हिस्सा ले रहे थे की तभी गढ़चिरौली में एक महिला ने चप्पल फेंक दी।
अलग विदर्भ राज्य की मांग कर रही इस महिला ने गुस्से में अजित पवार के ऊपर चप्पल फेंक दी। महिला को एनसीपी का कार्यकर्ता ही बताया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विदर्भ को अलग राज्य बनाने के लिए करीब 50 साल से आंदोलन चल रहा है। तेलंगाना के गठन के बाद विदर्भ के लोगों को भी नए राज्य की उम्मीद जगी है और नए राज्य के लिए उनका प्रदर्शन और तेज हो गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं पर जूता-चप्पल फेंकना का काम किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications