तलाक के बाद महाराष्ट्र में जीत के लिए भाजपा ने बनाया स्पेशल प्लान
मुबंई। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन चुनाव से पहले वहां काफी उठापटक हुआ है। कांग्रेस का एनसीपी के साथ और भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन टूट गया है।

गठबंधन टूटने के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति काफी बदल गई है। अब हर दल अपने बदबूतों पर ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने का प्लान तैयार कर रहा है। ऐसे में भाजपा ने भी महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है।
जीत का प्लान तैयार कर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी योजना महाराष्ट्र इकाई को दे दी है। इस प्लान की सबसे खास बात ये है कि बीजेपी चुनाव में लव जेहाद जैसे मुद्दों से बचेगी। वहीं सूत्रों के मुताबिक छोटी पार्टियों के लिए बीजेपी 30 से 35 सीटें छोड़ सकती है।
शिवसेना से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा 240 से 250 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आज 190 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई। वही कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन टूटने के बाद अपना घर बचाने के बजाए कांग्रेस नेता शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं एनसीपी से गठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर लिया है। गठबंधन टूटने के साथ ही दिग्गज चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications