'यह हमें कम अनाथ महसूस कराता है', पूजा भट्ट ने नवाब मलिक का किया शुक्रिया
मुंबई, 29 अक्टूबर: आर्यन खान केस में गिरफ्तारी से लेकर जमानत तक महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने खुलकर बॉलीवुड का समर्थन करते हुए एनसीबी की कार्रवाई पर सवालिया निशाना लगाया था। उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ भी मोर्चा खोला हुआ है। इस बीच अब जब आर्यन खान को जमानत मिल गई तो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जानी वालीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने नवाब मलिक का शुक्रिया करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पूजा भट्ट ने नवाब मलिक को बोला शुक्रिया
दरअसल, शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टार किड को जमानत दे दी। आर्यन की जमानत के बाद नवाब मलिक मीडिया से रूबरू हुए और इस केस को बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश बताया। अपने बयान में नबाव मलिक ने कहा था कि जिस तरह का फर्जी मामला बनाया गया। पहले ही उनकी जमानत को सकती थी। हमेशा NCB के वकीलों के जरिए NCB अपनी भूमिका बदलती रहती है। वहीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने मंत्री का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर उनका शुक्रिया किया।

'यह हमें कम अनाथ महसूस कराता है'
पूजा ने ट्विटर पर मंत्री का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रति नफरत के इंजीनियर अभियान के खिलाफ स्टैंड लेने के लिए आपका धन्यवाद। यह हमें कम अनाथ महसूस कराता है। बॉलीवुड और बॉम्बे/मुंबई आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं। आखिरकार यह सपनों का शहर है और इसने वर्षों से लाखों लोगों को कायम रखा है।

'बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश'
बता दें कि मीडिया से बात करते हुए नवाब मलिक ने कहा था कि, 'वे हमारे बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और इसे मुंबई से उत्तर प्रदेश में स्थानांतरित करने के लिए ले जा रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नोएडा में एक फिल्म सिटी बनाने की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि योगी महाराज नोएडा में फिल्म सिटी बनाना चाहते हैं। ताज महल होटल में आकर जितने भी BJP वाली सोच के समर्थकों से मिले, उन्हें लगता है कि बॉलीवुड को बदनाम कर बॉलीवुड मुंबई से बाहर चला जाएगा और योगी सोच रहे हैं कि यूपीवुड तैयार हो जाएगा तो यह उनकी गलतफहमी है।

मीडिया पर साधा था निशाना
इससे पहले पूजा भट्ट ने शाहरुख का बेटे से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल जाने वाली वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसमें किंग खान मीडिया से घिरे हुए थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'प्रेस के प्रिय सदस्यों, मुझे पता है कि समय पहले से कहीं अधिक कठिन है और आप पर एक बाइट हथियाने का अत्यधिक दबाव है, भले ही इसका मतलब आपके स्वयं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता करना हो, लेकिन आप अपने बच्चों को इस पैक जैसे व्यवहार की व्याख्या कैसे करेंगे? दुखद।












Click it and Unblock the Notifications