अभिनेता सोनू सूद हुए कोरोना पॉजिटिव, फैंस बोले जल्दी ठीक हो जाओ, देश को आपकी जरूरत
सोनू सूद को आप लोगों की दुआओं की जरूरत है, क्योंकि सोनू सूद का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
मुंबई, 17 अप्रैल। कोरोना वायरस महामारी के दौर में जिस बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने गरीब, असहाय और प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा मदद की वह सोनू सूद ही थे। लेकिन अब सोनू सूद को आप लोगों की दुआओं की जरूरत है, क्योंकि सोनू सूद का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी दी।

Recommended Video
उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'कोरोना पॉजीटिव, दिमाग और जज्बा सुपर पॉजिटिव। सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षा के तौर पर मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और अपनी पूरी देखभाल कर रहा हूं। लेकिन आप चिंता न करें यह मुझे आपकी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय देता है। मैं हमेशा आप सभी के लिए हूं।'
फैंस ने मांगी दुआएं
वहीं, सोनू सूद के फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं। उनके एक चाहने वाले ने लिखा, 'आप जल्दी ठीक हो जाएं। आप वास्तव में वो काम कर रहे हैं तो दिखाता है कि अभी इंसानियत जिंदा है। आपके साथ हमारी दुआएं हैं। अपना ख्याल रखिएगा। देश को आपकी जरूरत है।'
हाल ही में सोनू सूद को पंजाब एंटीकोरोना वायरस वैक्सीनेशन प्रोग्राम का एंबेस्डर बनाया गया था। जिसको लेकर उन्होंने कहा था, 'पंजाब सरकार द्वारा लोगों की सुरङा के लिए चलाए जा रहे इस विशाल अभियान का हिस्सा बनकर काफी खुशी महसूस कर रहा हूं।'
लोगों की भलाई को लेकर किए जा रहे अपने काम को लेकर उन्होंने कहा था, 'मैं निश्चित तौर पर ऐसा मानता हूं कि मैं कोई बचाने वाला नहीं हूं। मैं बस एक इंसान हुं और भगवान की बड़ी योजनाओं में अपनी एक छोटी सी भूमिका निभा रहा हूं। अगर मैं किसी के काम आया हूं तो मैं बस इतना ही कहूंगा कि भगवान की मुझपर कृपा है। वह मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications