Actor Aditya Singh Rajput की मौत मामले में मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत मामले में कहा, फंदे से लटकी डेड बॉडी को घर के रसोइए और वॉचमैन ने नीचे उतारा। बाद में अस्पताल ले जाए गए आदित्य को डॉक्टरों ने मृत घोषणि कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

Actor Aditya Singh Rajput की मौत के मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। आदित्य को उनके बाथरूम में मृत पाया गया। बाद में अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने एक्टर को मृत घोषिच कर दिया।
मुंबई पुलिस में डीसीपी कृषकांत उपाध्याय ने बताया, अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट के वॉशरूम में पाए गए। एक चौकीदार और अभिनेता के रसोइए की मदद से उन्हें उनके कमरे में ले जाया गया।
डीसीपी उपाध्याय ने बताया कि बाद में एक्टर को अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, हम मेडिकल रिपोर्ट से इसकी पुष्टि करने के बाद ही और जानकारी दे सकते हैं।
32 साल के अभिनेता की मौत पर डीसीपी उपाध्याय ने कहा, "जांच चल रही है, पोस्टमॉर्टम होने दीजिए। मैंने अपनी जांच के अनुसार आपको प्राथमिक जानकारी दी है। ओशिवारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Recommended Video
गौरतलब है कि आदित्य सिंह राजपूत ने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। उन्होंने एक मॉडल, एक अभिनेता और प्रोडक्शन टीम के साथ काम शुरू किया। उनका जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था, लेकिन मूल रूप से वे उत्तराखंड के रहने वाले थे।
'क्रांतिवीर' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' जैसी फिल्मों में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन शो के अलावा 125 से अधिक विज्ञापनों में नजर आए। उन्होंने 'स्प्लिट्सविला 9' जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था।
जिन अन्य टीवी शो में उन्होंने भाग लिया उनमें 'लव', 'आशिकी', 'कोड रेड', 'आवाज सीजन 9', 'बैड बॉय सीजन 4' और अन्य शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में कई युवा कलाकारों की मौत ने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications