मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में ढहा एक मकान, दमकल विभाग ने 9 लोगों को किया रेस्क्यू

मुंबई, 09 नवंबर। मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान ढह गया। इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। हालांकि राहत बचाव कार्य के दौरान अभी तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां रेस्क्यू में जुटी हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड की तरफ से ये जानकारी दी गई है। फायर ब्रिगेड ने बताया है कि बिल्डिंग गिरने के बाद फिलहाल आग लगने की कोई जानकारी नहीं है।

Recommended Video

      Mumbai House Collapse: Antop Hill में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से निकाले गए 9 लोग|वनइंडिया हिंदी
      Mumbai house collapsed

      हादसे में घायल लोगों की पहचान

      जानकारी के मुताबिक, इमारत ढहने की ये घटना सुबह 8 बजे की है। वडाला के एंटॉप हिल के जय महाराष्ट्र नगर में ये हादसा हुआ। ये इमारत एक मंजिला थी। राहत बचाव के काम में एक वैन, JCB और 20 मजदूरों के साथ-साथ दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाहर निकाले गए 9 लोगों में से 7 को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया। सायन अस्पताल की ओपीडी में इलाज करा रहे घायलों की पहचान अमित मिश्रा (23), सुरेंद्र मिश्रा (59) और पूनम शर्मा (28) के रूप में हुई है।

      पिछले हफ्ते पुणे में ढह गई थी कंस्ट्र्कश्न बिल्डिंग

      आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पुणे सिटी में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 7 मजदूर घायल हो गए थे। सभी घायल मजदूर इस कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, वो हादसा कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग की पार्किंग का एक हिस्सा ढहने के बाद हुआ था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी मजदूर का हताहत नहीं हुआ।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+