महाराष्ट्र के उक्सी में मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

रेल प्रशासन से अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए दल जुट गया है। इस वक्त् सबसे बड़ी प्राथमिकता कोंकण रेलवे यातायात को सुचारू रूप से पटरी पर लाने की है। फिलहाल तकनीकी दल ने डिब्बों को ट्रेक से हटाने का काम शुरू कर दिया है।
रेलवे प्रशासन ने फौरी तौर पर हादसे के कारणों, व हाल-चाल को बयान नहीं किया है। स्थानीय नागरिकों की मानें तो ट्रेक में गड़बड़ी थी, जिससे ट्रेन लड़खड़ाई व देखते ही देखते चार डिब्बे पटरी से उतर कर किनारे जा धंसे। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications