जहरीले केमिकल की वजह से 300 से ज्यादा लोग हुए बीमार
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे अंबरनाथ के उल्हासनगर में आज एक सात अचानक 300 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। जहरीले केमिकल की वजह से इलाके के लोगों की हालत खराब होने लगी। सभी को एस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आ गई। दरअसल एक नाले में खतरनाक रसायन छोड़े जाने से 300 से ज्यादा लोगी बीमार पड़ गए।

पास के ही केमिकल कंपनी के टैंकर से ज़हरीला केमिकल नाले में छोड़ दिया, जिसके बाद लोगों की आंखों में जलन, चक्कर और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तबियत बिगड़ने के बाद फौरन सब को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।
हलांकि प्राथिमक इलाक कराए जाने ने बाद लोगों को छोड़ दिया गया जबकि 10 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस नाले में अक्सर ज़हरीला केमिकल छोड़ा जाता है। लोगों का ईरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस आरोपी कंपनियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती ।












Click it and Unblock the Notifications