मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया लाखों रुपए का सोना, 12 सोने के बिस्कुट बरामद
यह सोना एक बैगेज ट्रॉली के अंदर से बरामद हुआ है। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोने के 12 बिस्कुट बरामद किए गए हैं।
मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाखों रुपए का तस्करी करके लाया जा रहा सोना पकड़ा गया है।

यह सोना एक बैगेज ट्रॉली के अंदर से बरामद हुआ है। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोने के 12 बिस्कुट बरामद किए गए हैं। इनका कुल वजन 1392 ग्राम है।
पकड़े गए सोने की बाजार में कुल कीमत 38,52,360 लाख रुपए है। अभी इस मामले में पुलिस जांच चल रही है।

खूब हो रही तस्करी
डीआरआई तस्करी और काले धन के खिलाफ अभियान चला रहा है और उसने हाल के दिनों में महत्वपूर्ण परिणाम हासिल किए है। डीआरआई की दिल्ली जोनल यूनिट पिछले महीने लगभग 7000 किलोग्राम सोने की तस्करी का पता लगाया था, जिसका कुल मूल्य लगभग 2,000 करोड़ रुपए आंका गया था और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह की मुख्य सरगने को विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी रोकथाम अधिनियम (कोफेपोसा) 1974 के तहत भी हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications