Morena news: अब राजस्थान के खूंखार डकैत केशव गुर्जर ने ली चंबल के बीहड़ों में शरण
मुरैना के बीहड़ों में हुई डकैत केशव गुर्जर की दस्तक, 1 लाख 15 हजार का इनामी है डकैत केशव गुर्जर, राजस्थान पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद डकैत केशव गुर्जर चंबल में हुआ दाखिल
Morena पुलिस के लिए डकैत गुड्डा गुर्जर पहले ही सिरदर्द बना हुआ था ऐसे में अब राजस्थान के कुख्यात डकैत केशव गुर्जर ने भी चंबल के बीहड़ों में शरण ले ली है। डकैत केशव गुर्जर राजस्थान में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद राजस्थान छोड़कर चंबल के बीहड़ों में समा गया है।

₹115000 का इनामी है डकैत केशव गुर्जर
राजस्थान के कुख्यात डकैत केशव गुर्जर पर ₹115000 का इनाम पुलिस की तरफ से घोषित है। यह डकैत राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर ज्यादा मूवमेंट करता है। एक बार फिर से डकैत केशव गुर्जर ने चंबल के पेड़ों की शरण ली है और पुलिस से भागकर केशव गुर्जर चंबल में आ गया है।
राजस्थान के सोना का गुर्जा क्षेत्र में हुई मुठभेड़
3 दिन पहले डकैत केशव गुर्जर और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ सोना का गुर्जा इलाके में हुई। इस दौरान पुलिस और डकैत के बीच जमकर गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि डकैत केशव गुर्जर की तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं और इसका जवाब देते हुए राजस्थान की पुलिस ने भी 25 से ज्यादा गोलियां चलाईं। इस मुठभेड़ के दौरान डकैत केशव गुर्जर राजस्थान से भागकर चंबल के बीहड़ों में आ गया।
राजस्थान के बॉर्डर पर हो रही है डकैत की तलाश
डकैत केशव गुर्जर भले ही पुलिस के गोलियों से बचकर चंबल में आ गया हो लेकिन राजस्थान की पुलिस लगातार अपनी सीमा क्षेत्र में डकैत केशव गुर्जर की तलाश कर रही है। हालांकि खास बात ही है किंतु खेतेश्वर गुर्जर के मूवमेंट की जानकारी अभी तक मुरैना पुलिस को नहीं लग सकी है।
मुरैना पुलिस के टारगेट पर है डकैत गुड्डा गुर्जर
इन दिनों मुरैना पुलिस के टारगेट पर डकैत गुड्डा गुर्जर है क्योंकि डकैत गुड्डा गुर्जर लगातार मुरैना के पहाड़गढ़ इलाके में मूवमेंट कर रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी डकैत गुड्डा गुर्जर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं इसलिए मुरैना पुलिस हर हाल में डकैत गुड्डा गुर्जर का सफाया करने पर तुली हुई है यही वजह है कि मुरैना पुलिस का पूरा ध्यान अभी डकैत गुड्डा गुर्जर पर ही है।












Click it and Unblock the Notifications