MP News: मुरैना की नंदिनी बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला CA, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल
Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की रहने वाली नंदिनी अग्रवाल को गिनीज रिकॉर्ड्स ने दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की को चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में मान्यता दी है। स्कूल में नंदिनी अग्रवाल दो कक्षा जंप की थी। 13 वर्ष की उम्र में 10वीं और 15 वर्ष की उम्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास कर ली थी और 19 वर्ष की उम्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया था। 13 सितंबर, 2021 को वह 19 वर्ष और 330 दिन की थीं। इसके साथ ही नंदिनी ने सीए फाइनल में परीक्षा में देश में टॉप किया था।
नंदिनी ने जानकारी दी की जब वह 11वीं क्लास में थीं, तब एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक उनके विद्यालय में आए थे। नंदिनी ने कहा,तब से मैंने एक ऐसा रिकॉर्ड प्राप्त करने का सपना देखा जिसे तोड़ना मुश्किल होगा। तब नंदिनी ने अपना दिल और दिमाग कठिन सीए एग्जाम पर फोकस किया।

नंदिनी अग्रवाल इतनी छोटी थीं कि उन्हें अप्रेंटिसशिप करने में बहुत समस्याएं हो रही थी। उन्होंने कहा यहां तक कि छोटी कंपनियां भी 16 वर्ष की उम्र में उन्हें नौकरी पर लेने के लिए तैयार नहीं थीं। नंदिनी ने आगे कहा कि इस तरह की असफलताओं ने मुझे सफलता प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रेरित किया।
नंदिनी ने जानकारी दी की मैंने बचपन में दो कक्षा जंप की थी और मेरे भाई ने मेरी सफलता में बहुत मदद की है। मेरे मॉक टेस्ट में मुझे बहुत कम नंबर मिलते थे। वह बहुत ही निराश करने वाला पल होता था। मुझे निराशा महसूस होती थी। और मैं घबरा जाती थी कि अगर मैंने मॉक एग्जाम में इतना खराब प्रदर्शन किया तो वास्तविक परीक्षा में मेरा प्रदर्शन कैसा रहेगा। तब मेरे भाई का सपोर्ट जादू की तरह काम करता था। वह हमेशा मुझे अभ्यास करते रहने और मॉक टेस्ट के नंबरों के बारे में न सोचने के लिए प्रोत्साहित करता था।
नंदनी के पिता पैसे से वकील है और मां हाउस वाइफ है यह 2 भाई बहन है इनके भाई का नाम सचिन अग्रवाल है। सचिन ने भी साल 2021 में सीए की परीक्षा में ऑल इंडिया 18 वीं रैंक हासिल की थी। शिक्षक मनोज बंसल के अनुसार नंदनी मुंबई एक कंपनी में 35 लाख सालाना के पैकेज पर नौकरी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications