Morena Shootout: बदले की आग में जल रही थी मां, बेटे के हाथ में पकड़ा दी बंदूक, इशारा कर कर के ले ली 6 जान

एडिशनल एसपी के अनुसार आरोपी महिला पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। 2013 में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुष्पा के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Morena murder case Pushpa Devi arrested

Morena Shootout: मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से चर्चा में रहे मुरैना हत्याकांड की मास्टरमाइंड मां को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुरैना जिले के ग्राम लेपा में हुए हत्याकांड में महिला पुष्पा का हाथ है।

दरअसल, मां ने ही अपने बेटे को अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए उकसाया था। जिसने हत्या को अंजाम दिया था। हत्याकांड वाले दिन के वायरल वीडियो में बंदूक थामे युवक को महिला इशारा कर रही वह उसकी मां है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

जानकारी अनुसार गिरफ्तार महिला वही है, जो पूरे देश को थराथरा देने वाले हत्याकांड के दौरान अपने बेटे को हाथ से इशारा कर-करके बता रही है कि किस-किस को गोली मारनी है। दरअसल तीन दिन पहले ग्राम लेपा में एक ही परिवार के 8 लोगों के सीने में ताबड़तोड़ गोली मारी गई थी। इस हत्याकांड में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से तीन लोगों की मौत मौके पर हुई और तीन महिलाओं की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

इस पूरे गोलीकांड के घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें अजीत नामक युवक एक-एक करके लोगों को मौत की नींद सुला रहा है। हरी साड़ी पहने हुई अजीत के पास खड़ी उसकी मां पुष्पा देवी अपने बेटे को बता रही थी कि अब किसे गोली मारना है। निडर होकर अपने बेटे के हाथों एक-एक करके लोगों को गोलियों से मरवा रही थी।

अपने पति वीरभान सिंह के मर्डर का बदला लेने के लिए पुष्पा देवी इतने गुस्से में थी कि उसने अपने ही बेटे को ही बंदूक पकड़ा दी। दबंगई के साथ निडर बेटे के साथ खड़े होकर 6 लोगों का मर्डर करवा दी। इस गोलीकांड में फरार चल रहे सभी आरोपियों पर मुरैना पुलिस द्वारा 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने घटना वाले दिन धीर सिंह और रज्जो देवी नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने 1 और सफलता हासिल करते हुए पुष्पा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+