Morena News: कर्ज में डूबे आरक्षक ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी पिस्टल से खुद को मारी गोली

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना से पुलिस के सिपाही द्वारा खुद को गोली मारने की घटना सामने आई है। दरअसल, पत्नी से कहा- सुनी के बाद सिपाही ने खुद के सिर में पिस्टल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुरैना जिले की है। मृत आरक्षक यहां डीएसपी हेड क्वार्टर में पदस्थ था और मूलत गदाईपुरा ग्वालियर का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि आरक्षक विक्रम परमार मुरैना पुलिस लाइन के शासकीय क्वार्टर में परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार रात 11:30 बजे के लगभग विक्रम ने 9 एमएम की पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। यह देख परिजन उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो चुकी थी।

Constable Vikram Parmar shot himself in the police line after a dispute with his wife

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई इसके बाद परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। फिलहाल पुलिस विक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि विक्रम पर काफी कर्ज था, जिसके चलते उसकी अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर उसने 9 एमएम की पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली।

Constable Vikram Parmar shot himself in the police line after a dispute with his wife

विक्रम की मौत हो जाने के बाद परिवार में गम का माहौल है। इसलिए पुलिस ने अभी उसकी पत्नी से पूछताछ नहीं की है। मृत आरक्षक विक्रम परमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि आरक्षक की सैलरी कम थी और उसके खर्चे ज्यादा थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+