Moren news: मामा से होती है लड़ाई इसलिए ढाई साल का बच्चा पहुंच गया थाने

मुरैना में तीन साल का बच्चा पहुंचा थाने, मामा की रिपोर्ट लिखाने पहुंचा थाने, टीआई ने तसल्ली से सुनी बच्चे की शिकायत, बच्चे को सुरक्षित भिजवाया घर

Morena एक ढाई साल का बच्चा आधा किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अकेले ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया। यहां बच्चे ने थाने में अपने मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की जिद की। बच्चे ने कहा कि उसकी मम्मी की उसके मामा के साथ लड़ाई हो जाती है और मामा न्योता खिलाने भी नहीं ले जाते इसलिए मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करो। बच्चे की यह जिद देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए हालांकि बाद में पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित तरीके से उसके घर भिजवा दिया।

अंबाह थाना इलाके का है पूरा मामला

अंबाह थाना इलाके का है पूरा मामला

अंबाह इलाके में रहने वाला ढाई साल का अरुण अपने घर से अकेला ही निकल आया। आधा किलो मीटर तक अरुण पैदल चला। रास्ते को तय करने के बाद अरुण अंबाह पुलिस स्टेशन पहुंच गया और सीधा थाने में मौजूद टीआई जितेन्द्र नगाईच के पास जा खड़ा हुआ। बच्चे को थाने में देखकर टीआई पहले तो हैरान रह गए फिर इसके बाद बच्चे से थाने आने का कारण पूछा।

मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा था बच्चा

मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा था बच्चा

टीआई ने पहले बच्चे से यह जानना चाहा कि उसके साथ कोई आया है यह अकेला ही यहां पहुंच गया है। बच्चे ने बताया कि वह अकेला ही थाने आया है। टीआई के पूछने पर बच्चे ने अपना नाम अरुण बताया। टीआई ने जब उससे पुलिस स्टेशन आने का कारण पूछा तो अरुण ने बताया कि मम्मी के साथ मामा का झगड़ा होता है और मामा न्योता खिलाने भी अपने साथ नहीं ले जाते हैं इसलिए मामा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने आया है। अरुण ने बताया कि उसके मामा का नाम लाखन है।

टीआई ने मासूम बच्चे का बनाया वीडियो

टीआई ने मासूम बच्चे का बनाया वीडियो

मासूम बच्चे की जिद देखकर पुलिसकर्मी मुस्कुरा रहे थे। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बच्चे से विस्तार से उसकी परेशानी जानी। इसके साथ ही बच्चे की शिकायत को टीआई ने मोबाइल में भी कैद कर लिया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे मामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी ही है तो पुलिस ने बच्चे से कहा कि उन्होनें शिकायत दर्ज कर ली है। इसके बाद बच्चा घर जाने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित तरीके से उसके घर पहुंचाया।

थाने के पास ही बच्चे का घर

थाने के पास ही बच्चे का घर

इस मामले में जब टीआई से बात की गई तो उन्होनें बताया कि बच्चा थाने के पास की बस्ती में ही रहता है। वह कभी किसी के साथ थाने आया होगा उस वक्त किसी की शिकायत लिखी गई होगी, बच्चे ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचकर पुलिस से अपने मामा की शिकायत की। हालांकि बच्चे को सुरक्षित तरीके से उसके घर भिजवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+