कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी के नामांकन से पहले उड़ाई गई आचार संहिता की धज्जियां, नेताओं ने बांटे खाने के पैकेट

Moradabad news, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी ने अम्बेडकर पार्क में एक सभा की, उसके बाद अपना नामांकन कराया। इस दौरान आचार संहिता की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई। सभा के बाद जैसे ही इमरान प्रतापगढ़ी कलेक्ट्रेट में नामांकन कराने निकले, तभी कांग्रेस नेताओं ने सभा में आये लोगों को खाने के पैकेट देना शुरू कर दिए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

violation of model code of conduct during imran pratapgarhi nomination in moradabad

राजबब्बर ने की इमरान के लिए वोट अपील

कांग्रेस नेता राजबब्बर ने मुरादाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी के समर्थन जनसभा को संबोधित किया। राजबब्बर ने इमरान के लिए लोगों से वोट अपील की। इसके बाद इमरान प्रतापगढ़ी ने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन कराया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में आए कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने बाहर ही रोक दिया।

violation of model code of conduct during imran pratapgarhi nomination in moradabad

नेताओं ने बांटे खाने के पैकेट

बता दें, अम्बेडकर पार्क में नेताओं को सुनने के लिए भारी संख्या में शहर के दूर-दराज इलाकों से लोग आए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही इमरान प्रतापगढ़ी नामांकन के लिए निकले, तभी कांग्रेस नेताओं ने अम्बेडकर पार्क के बाहर खाना बांटना शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने खाना बांटने का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने खाने का वितरण रुकवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+