मुरादाबाद में कोरोना मरीज की हुई मौत, डॉक्टर सहित 17 जमातियों में हुई संक्रमण की पुष्टि
मुरादाबाद। कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमावर 13 अप्रैल को मुरादाबाद जिले में एक डॉक्टर समेत तबलीगी जमात से जुड़े 17 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं, मुरादाबाद जिले में 49 वर्षीय कोरोना संक्रमित सरताज अली की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सरताज अली थाना नागफनी के नवाबपुरा के रहने वाले थे। कोरोना वायरस से संक्रमित सरताज अली का टीएमयू में इलाज चल रहा था। जिनकी सोमवार रात मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। सरताज अली की मौत के बाद प्रशासन संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुटी है। साथ ही इलाकों को सील भी किया जा रहा है। इसी के साथ यूपी में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।
वहीं, लॉकडाउन के 20वें दिन मुरादाबाद में तबलीगी जमात से जुड़े 17 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से खलबली मच गई। इन सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराकर उनका इलाज शुरू किया गया है। सभी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दिल्ली मरकज होकर मुरादाबाद पहुंचे थे। जिला प्रशासन ने इन सभी को चिन्हित कर अलग स्थानों से पकड़कर क्वारंटाइन किया था। सीएमओ एससी गर्ग ने बताया कि सरताज अली का इलाज कर रहे एख 39 वर्षीय डॉक्टर सहित 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ताजा मामलों में से दो संभल और अमरोहा के निवासी हैं।
16 पुलिस वालों भी हुए क्वारंटाइन
उधर, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद 16 पुलिस वालों को भी क्वारंटाइन किया गया है। इनमें 8 महिला पुलिसकर्मी और 8 पुरुष पुलिस शामिल हैं। सभी कोतवाली बिलारी की पीआरवी में तैनात थे। इसी दौरान ये सभी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में आ गए थे। पुलिसकर्मी ने अपने परिचित को डायल 100 में लिफ़्ट दी थी। बाद में लिफ़्ट लेने वाला व्यक्ति कोरोना पॉज़िटिव निकला।
ये भी पढ़ें:- सड़क पर गिरे दूध को बटोरने में जुटा इंसान और जानवर, लॉकडाउन के बीच आगरा से सामने आया VIDEO












Click it and Unblock the Notifications