सड़क पर गिरे दूध को बटोरने में जुटा इंसान और जानवर, लॉकडाउन के बीच आगरा से सामने आया VIDEO

आगरा। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी व्यथित हो उठेंगे। दरअसल, आगरा कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा ग्रस्त है। अब तक यहां 138 संक्रमित मरीज सामने आ चुके है। इतना ही नहीं, यहां सर्वाधिक हॉटस्पॉट हैं। इसी बीच सोमवार को व्यथित करने देना वाला वीडिया सामने आया है। यहां सड़क पर गिरे दूध को जहां एक शख्स मिट्टी के बर्तन में एकत्र करने के प्रयास में है, वहीं, दो-तीन श्वान भी इसी दूध से अपनी भूख को कम करने के प्रयास में हैं।

Coronavirus lockdown: man and dogs drinking split milk together in agra

जानकारी के मुताबिक, यह मामला आगरा के रामबाग चौराहे का है। यहां सड़क पर एक दूध वाले का कनस्तर गिर गया। जिससे पूरा दूध सड़क पर फैल गया। इसे देखकर भूखे इंसान और कुत्ते दौड़े चले आए। एक तरफ जहां कुत्ते इस दूध को पीकर अपनी भूख मिटा रहे थे तो दूसरी तरफ एक भूखा व्यक्ति इसे एक बर्तन में रख रहा था। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे प्रकरण का वीडियो बना लिया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस बोली- कुत्ते के लिए बटोर रहा था दुध
इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि रामबाग चौराहे पर सुबह करीब 10 बजे बाइक से जा रहे दुग्ध विक्रेता की गाड़ी स्लिप हो गई और इस दौरान दूध गिर गया। विक्षिप्त युवक आसपास घूमता रहता है। वह आवारा कुत्तों को खाने की वस्तु भी डालता रहता है। वह कुत्तों के लिए दूध बटोर कर ले जा रहा था।

SDM बोले, नहीं है जानकारी

वहीं, इस पूरे घटना पर जब आगरा के अपर जिलाधिकारी (नगर) से बात की गई तो उन्होंने इस संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम इसके बारे में पता करवाएंगे तब कोई बयान देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पास ही थाना है और वहां पर भोजन के वितरण का काम होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+